गुरु सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन… युवा गायक जगमोहन रावत के गीतों पर झूमें लोग

November 20, 2019 | samvaad365

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के परसुन्डाखाल क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय कडैखाल के 100वर्ष पुरे होने पर ”जय मंगला देवी जन कल्याण संस्था ग्राम मासौ के बैनर तले  ग्राम तुन्देड, टगरोली,  नलाई, सिलेथ, रछुली, के विशेष सहयोग से गुरु सम्मान सम्मेलन एवं सास्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र नेगी पौड़ी विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अथिति शिक्षा अधिकारी विनिता शाह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

सरस्वती वन्दना के साथ  प्राथमिक स्कूल तुन्देड  हाईस्कूल कडैखाल,  इन्टर कालेज परसुन्डाखाल की छात्र छात्राओं ने सुन्दर -सुन्दर गीत एवं नृत्य से  कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। युवा गायक जगमोहन रावत के गीतों ने खुब धुम मचाई ओर लोग खुब झुमे। इसी मोके पर प्रिसिंपल विमल नेगी जी, पूव  प्रिसपल श्री सुल्तान रावत जी,  इन्टर कालेज परसुन्डाखाल, पूव प्रिसपल श्री उमेश रावत जी,  मैताकुन्ड प्राथमिक विद्यालय कडैखाल पूनम बिष्ट जी को  फुल माला एवं ढोल दमाऊ से सम्मानित किया गया।

साथ कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह जी जशपाल गुसाईं जी पुव क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं वर्तमान प्रधान नलाई उत्तराखण्डी ऐक्टर राजु रावत, अर्जन सिह रावत  एवं  उत्तराखंड सांस्कृतिक एकता मंच गुरुग्राम के अध्यक्ष पुष्कर बिष्ट जी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। और मंगला देवी जन कल्याण संस्था के संस्थापक रामानंद जी अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी जी टीम की क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग देहली एन सी आर मे रहकर अपने गाँव क्षेत्र के लिए जो विकास का काम कर रहे हो वाक्य मे ही ये एक काबिल तारीफ हम सब के लिए एक प्रेणा के स्रोत है।

यह खबर भी पढ़ें-मुस्लिम भाइयों ने पेश की भाईचारे की मिसाल… मंदिर के लिए दान की 15 स्क्वायर फीट जमीन

यह खबर भी पढ़ें-घनसाली: 19 वर्षीय युवती पर भालू ने किया हमला

संवाद365/भगवान सिंह

43642

You may also like