मुंबई में बारिश बनी आफत, देखें तस्वीरें

July 3, 2019 | samvaad365

मुंबई: मंगलवार का दिन मुंबई के लिए सबसे ज्यादा संघर्षपूर्ण रहा। मंगलवार को मुंबई की बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। करीब 45 साल के बाद मंगलवार को मुंबई में बेहिसाब बारिश हुई। अब हालात ये हैं कि यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां बारिश के कारण जलभराव न हुआ हो।

बारिश की वजह से मुंबई की रफ्तार थम चुकी है। कार हो, बस हो या ट्रेन हो ये सभी बारिश की इस बाढ़ में तैरती हुई नजर आ रही हैं। मौसम को देखते हुए कई ट्रेने, फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है, या इनके समय में तब्दीली कर दी गई है।

वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी मुंबई के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। दोपहर 12.35 बजे हाई टाइड के दौरान 4 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है।

सेंट्रल रेलवे ने डोंबिवली और ठाणे से यात्रियों को ले जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।  तो वहीं भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एयरपोर्ट का मुख्य रनवे दूसरे दिन भी बंद है। इस वजह से 200 से ज्यादा फ्लाइट (नैशनल और इंटरनैशनल) बुधवार को रद्द कर दी गईं।

जबकि कई अन्य फ्लाइट को नजदीक की लोकेशन में डायवर्ट कर दिया गया। दूसरी ओर मंगलवार को बंद की गई मुंबई लोकल ट्रेन की सेवा बुधवार को फिर से शुरू कर दी गई है।

मुंबई की बारिश लोगों पर आफात बनकर टूटी है। हर तरफ बस पानी ही पानी है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति होने की वजह से लोग इससे जूझ रहे हैं, इसलिए भारी बारिश में फंसे लोगों को निकालने के लिए नौसेना ने मोर्चा संभाला हुआ है।

अकेले मुंबई में बारिश की वजह से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूरे महाराष्ट्र में कुल 35 लोग भारी बारिश का शिकार बन चुके हैं। बहरहाल, मुंबई इस समय हाई अलर्ट पर है, लिहाजा लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें-IND VS BAN : बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

यह खबर भी पढ़ें-IND VS BNG LIVE: भारत ने बांग्लादेश को दिया 315 का लक्ष्य… रोहित का शानदार शतक तो पंत भी खूब चमके

संवाद365/काजल

39056

You may also like