तेज बारिश से गिरा कच्चा घर, मासूम की मौत

October 3, 2019 | samvaad365

कौशांबी: कौशाम्बी के तेरहरा गांव में बरसात के चलते कच्चा घर गिर गया। बुधवार को हुयी इस घटना में घर के अंदर रह रहा परिवार मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए मलबे में दबे लौटन पासी उसकी पत्नी लालती देवी और बेटी सुषमा देवी को बाहर निकाल लिया। इस घटना में 7 साल की मासूम बेटी सुषमा की मौत हो गई है। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों ने घायल पति पत्नी को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। पड़ोसी ओम नारायण के मुताबिक बरसात के चलते लौटन पासी का कच्चा मकान गिरा है। जिसमें बच्ची की दबने से मौत हुई है।  घायल परिवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में इस बरसात से कई कच्चे मकान है जो गिरने की हालत में है।

यह खबर भी पढ़ें-कलयुग का श्रवण कुमार देखिए… माता पिता को करवा रहे हैं कांवड़ पर यात्रा

यह खबर भी पढ़ें-कंप्यूटर की दुकान में साढ़े चार लाख की चोरी… सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

संवाद365/नितिन अग्रहरि

42167

You may also like