वैष्णवी प्रोडक्शन हाउस और फनकार म्यूजिक इंडिया के लिए गायक शैलेश भट्ट ने गाया हिंदी रोमांटिक सॉन्ग

August 27, 2019 | samvaad365

मुंबई: गायक शैलेश भट्ट ने वैष्णवी प्रोड्क्शन हाउस और फनकार म्यूजिक इंडिया के आगामी हिंदी गाने की रिकॉर्डिंग मुंबई में की। गायक शैलेश भट्ट का वैष्णवी प्रोडक्शन हाउस और फनकार म्यूजिक इंडिया के साथ ये तीसरा गाना है। इससे पहले उनके 2 भजन “जग को तारने वाली मैय्या” अक्टूबर 2018 और “सरस्वती वंदना” फरवरी 2019 में रिलीज़ हो चुके हैं। शैलेश के इस नए गाने के म्यूजिक डायरेक्टर दुष्यंत कुमार हैं जिनका अभी हाल ही में जावेद अली द्वारा गाया गाना “वतन” दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर बहुत मशहूर हो रहा है।

इस गाने को किशन पालीवाल द्वारा लिखा गया है। फनकार म्यूजिक इंडिया की डायरेक्टर सोना उनियाल जो की मूल रुप से उत्तराखंड देहरादून की रहने वाली हैं और अंशुल सोनी ने बताया की ये गाना युवाओं के बीच बहुत जल्द फेमस होगा और शैलेश ने इसे बहुत ही शानदार तरीके से गाया है।

वहीं वैष्णवी प्रोड्कशन हाउस के फाउंडर/निर्देशक ओमी उमेश भट्ट ने बताया की शैलेश और वैष्णवी प्रोड्कशन हाउस का ये पहला कमर्शियल रोमांटिक हिंदी गाना है और किशन पालीवाल के लिखे इस बेहद रोमांटिक गाने को दुष्यंत सिंह ने बहुत ही शानदार म्यूजिक दिया है। उन्होंने बताया की इस गाने के वीडियो में शैलेश के अलावा दो नए कलाकार डेब्यू करेंगे जिनके बारे में जल्दी ही बताया जायेगा।

यह खबर भी पढ़ें-UP: बिजली के तारों में उलझा प्लेन जमीन पर गिरा, सभी यात्री सुरक्षित

यह खबर भी पढ़ें-जानलेवा हुआ डेंगू… डेंगू शॉक सिंड्रोम के मरीजों को हो सकता है जान का खतरा, पढ़ें पूरी खबर..

संवाद365/काजल

40778

You may also like