ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र में 25 महिलाओं का सोलर चरखा प्रशिक्षण हुआ पूरा

September 26, 2019 | samvaad365

जालौन: नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु समाज में कंधे से कंधा मिलाकर आत्म सम्मान से जीने हेतु स्वरोजगार योजना के तहत अथक प्रयास किए। जनपद जालौन के नगर क्षेत्र कालपी में इसी प्रयास को सार्थक करने हेतु खादी और ग्रामोद्योग विकास एवं सतत रोजगार नीति 2017 के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित सोलर चरखा प्रशिक्षण कार्यक्रम अगस्त माह से प्रारंभ होकर 25 सितंबर को पूर्ण रूप से संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत 25 महिलाओं को सोलर चरखा चलाने हेतु प्रमाण पत्र तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र आवंटित कराए गए हस्त कुटीर उद्योग बढ़ावा देने हेतु के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है।

बुधवार को मंडलीय ग्रामोउद्योग प्रशिक्षण केंद्र कालपी मे समापन समारोह में बोलते हुए केंद्र के प्रचार्य शिवपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति के अंतर्गत खादी विकास कार्यक्रम के तहत में महिलाओं को स्वतः रोजगार से जोड़ने के लिए 25 दिनों तक सोलर चरखा चलाने का प्रशिक्षण दिया है। महिलाएं अपने-अपने घरों में खादी का कार्य करके आत्मनिर्भर बनेंगी। समारोह में जिला योजना समिति के सदस्य भारत सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए तमाम प्रकार की कल्याणकारी योजना चला रहे हैं।  वरिष्ठ अधिवक्ता शिवेंद्र सिंह यादव कपिल, अरविंद राठौर, सलीम अंसारी, कतई पर्यवेक्षक रामशंकर सोनकर, औद्योगिक सरकारी पर्यवेक्षक विवेक गुप्ता, पूर्व प्रधान महाराज सिंह प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।वरिष्ठ अधिवक्ता शिवेंद्र सिंह यादव कपिल, अरविंद राठौर, सलीम अंसारी, कतई पर्यवेक्षक रामशंकर सोनकर, औद्योगिक सरकारी पर्यवेक्षक विवेक गुप्ता, पूर्व प्रधान महाराज सिंह प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

यह खबर भी पढ़ें-बढ़ रहा है टिहरी झील का जलस्तर… ग्रामीणों के मकानों में पड़ी दरारें

यह खबर भी पढ़ें-किसान ने खुद को किया आग के हवाले… ये है वजह…

संवाद365/पवन गुप्ता

41903

You may also like