तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम… एसडीएम ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

December 4, 2019 | samvaad365

हापुड़: हापुड़ के धौलाना तहसील में मंगलवार को लगे तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं का सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम विशाल कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। वहीं दूरदराज से आए फरियादियों की समस्याओं को तहसीलदार संजय सिंह ने सुना। तहसील समाधान दिवस में सबसे अधिक समस्याएं पुलिस विभाग, राजस्व विभाग से संबंधित पहुंची। इसके अलावा गांव डहाना  से समाना घाट तक का सड़क मार्ग का कार्य पूर्ण होने के कुछ दिनों बाद जर्जर व्यवस्था में बदल जाने से संबंधित शिकायतें भी पहुंची। एचडी विशाल कुमार यादव ने सभी समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली समस्याओं का निस्तारण तय समय पर किया जाए। किसी भी फरियादी को कोई समस्या नहीं रह पाए। इसके अलावा समस्या का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता को भी सूचित किया जाए कि उसकी समस्या पर क्या निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस में मुख्य रूप से चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, गन्ना विभाग,नलकूप विभाग ,तहसील विभाग, आपूर्ति विभाग, नगर पालिका विभाग, ब्लॉक आदि के अधिकारी मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-कोटेश्वर क्षेत्र में व्यक्ति की संदिग्ध मौत… बकरी चुगाने आया था व्यक्ति

यह खबर भी पढ़ें-कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रूड़की का 22 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम, शामिल हुए सीएम रावत

संवाद365/आरिफ कसर 

44086

You may also like