ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी… 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

September 11, 2019 | samvaad365

रायबरेली: रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ईटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी एक लकड़ी की गुमती में जा टकराई। जिससे एक ही स्कूल के 4 मासूम बच्चे ट्राली के नीचे दब गये। जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं बच्चो की चीख पुकार सुन कर आसपास मौजूद लोगों ने बच्चो को बाहर निकाला। फिलहाल घायल बच्चों को खीरो सामुदायिक केन्द्र ले जाया गया है। जहाँ उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

आपको बता दें कि जब मासूम बच्चे पैदल स्कूल जा रहे थे तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली जो कि ईटों से भरी थी वह पलट गई जिससे उसके नीचे 4 मासूम छात्र दब गए। आनन फानन में घायल छात्रो को स्थानीय लोगो ने निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहा सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। वही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी में जुट गई है।

यह खबर भी पढ़ें-कैलाश मानसरोवर यात्रा का अंतिम जत्था वापस लौटा

यह खबर भी पढ़ें-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी सजवाण को चुनौती देंगी गोदाम्बरी देवी

संवाद365/सेराज अहमद

41419

You may also like