धूमधाम के साथ हुआ तुलसी शालिगराम विवाह,कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को होता है भव्य महोत्सव

November 16, 2021 | samvaad365

वृंदावन : कार्तिक मास सभी माह में सर्वोत्तम माह माना गया है। इस माह में किए गए धार्मिक कार्य कई गुना फल देने वाले होते हैं। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन समस्त शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इसी क्रम में श्री धाम वृंदावन के गोपीनाथ बाजार स्थित अग्र बिहारी मंदिर में तुलसी शालिगराम विवाह का भव्य आयोजन किया गया। भगवान शालिग्राम को श्री जानकी वल्लभ मंदिर से रथ में बैठा कर धूमधाम के साथ बारात निकाली गई।

यह भी पढ़ें –वरिष्ठ फोटोग्राफर भूमेश भारती की फोटोग्राफी का आज हर कोई प्रशंसक, सीएम सहित कई बड़ी हस्तियों का कर चुके हैं फोटोशूट

जानकी वल्लभ मंदिर के मुख्य महंत जगतगुरु स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज एवं महंत गोविंद दास महाराज ने ठाकुर जी को फूलों से सजे रथ में विराजमान किया। ठाकुर जी की बारात में भक्तों ने नाच गाकर अपने आप को धन्य महसूस किया। जिस प्रकार से हम सभी लोग अपने घर में विवाह का आयोजन करते हैं। उसी तरीके से पूरी रस्मों के साथ ठाकुर जी का विवाह उत्सव मनाया गया। कन्या पक्ष के घर पहुंचते ही महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाकर द्वाराचार किया गया। तत्पश्चात पंडित रवि शर्मा के द्वारा ठाकुर जी का पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। शैलेंद्र शर्मा एवं रेनू शर्मा द्वारा माता तुलसी का कन्यादान किया गया। सभी महिलाओं के द्वारा ठाकुर जी को सात फेरे करवाए गए। विवाह संबंधित सभी रस्में पूर्ण विधि-विधान के साथ निभाई गई। सभी भक्तों के लिए प्रसाद का भी भव्य आयोजन किया गया। प्रात काल माता तुलसी एवं शालिग्राम भगवान को उनके घर विदा किया गया ।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने सैन्यधाम पहाड़ में न बनाकर देहरादून बनाने पर फूंका सरकार का पुतला

विदाई के समय सभी महिलाओं के नेत्र भर आए। मानो अपनी बेटी को विदा कर रहे हो। इसी भाव के साथ माता तुलसी की विदाई की गई। कार्यक्रम में अग्र बिहारी मंदिर के सेवायत पं दाऊ दयाल शर्मा, मनोरमा शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, रेनू शर्मा, चंद्रकांता शर्मा लक्ष्मी द्विवेदी, सीमा शर्मा, विनोद कुमार शुक्ला, अजय दुबे, कमला शंकर मिश्रा, हरीवल्लभ गुप्ता शालिनी गुप्ता, विष्णु गुप्ता, शैली गुप्ता, कपिल अरोड़ा, दीप्ति अरोड़ा, राम शर्मा, रेखा शर्मा, रंजना शुक्ला,कविता शर्मा लवली वार्ष्णेय, दिव्या वार्ष्णेय, राधेश्याम वार्ष्णेय, सुबोध शर्मा आदि तमाम भक्त ठाकुर जी के इस विवाह उत्सव के साक्षी बन पुण्य लाभ अर्जित किया।

संवाद365,अमित शर्मा 

69089

You may also like