आंध्रप्रदेश पहुंचे केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

January 22, 2020 | samvaad365

केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक आंध्रप्रदेश पहुंचे। नेल्लोर पहुंचे केंद्रीय मंत्री निशंक ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की उपस्थिति में अक्षरा विद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर निशंक ने कहा कि मुझे खुशी है कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा पर भी बल दिया जा रहा है।

निशंक ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और आंध्रप्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की उपस्थिति में स्वर्ण भारत ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि कृषि से लेकर कौशल प्रशिक्षण तक प्रासंगिक और जन केंद्रित गतिविधियों में ट्रस्ट का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वर्ण भारत ट्रस्ट द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सराहनीय प्रयास किए जा रहें हैं।

वहीं निशंक ने शास्त्रीय तेलुगु अध्ययन विशिष्टता केंद्र (CESCT) का दौरा कर तेलुगु भाषा के संरक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय तेलुगु अध्ययन विशिष्टता केंद्र शास्त्रीय तेलुगु भाषा को बढ़ावा देने, संरक्षण और प्रचार प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: मोमिन अंसार सभा ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/मोहित पोखरियाल

45873

You may also like