बागेश्वर: 8 दिवसीय उत्तरायणी मेले का समापन

January 23, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर में 8 दिवसीय उत्तरायणी मेले के अंतिम दिन स्टार नाईट में कुमाऊँनी-गढ़वाली गीतों की धूम रही। गीतकार प्रियंका महर ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं उन्होंने बालीवुड गीतों से दर्शकों को देर रात तक कार्यक्रम से बांधे रखा। वहीं कुमाऊँ के उभरते हास्य कलाकार पवन पहाड़ी ने कुमाउँनी भाषा में हास्य व्यंग कर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद मेला पंडाल में दर्शकों की काफी भीड़ रही। दर्शकों के उत्साह को देखते हुये कलाकारों ने भी एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसी के साथ उत्तरायणी मेले का समापन हो गया है। वहीं मेले के दौरान मौसम खराब होने के चलते  व्यपारिक मेले कि अवधि 30 जनवरी तक बढ़ा दी गयी है।

यह खबर भी पढ़ें-आंध्रप्रदेश पहुंचे केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

45880

You may also like