महिला विश्वविद्यालों के कुलपतियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक

March 7, 2020 | samvaad365

केंद्रीय मानवसंसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित महिला विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया. इस दौरान दिल्ली क्षेत्र की सभी महिला कॉलेज प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में डॉ निशंक ने कहा कि किसी भी समाज की और राष्ट्र की उन्नति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस बात पर भी बल दिया गया कि महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जाए.

(संवाद 365/मोहित पोखरियाल)

https://www.youtube.com/watch?v=ZpRc1HSelMA

यह खबर भी पढ़ें-टिहरीः खाई में गिरी मैक्स मरने वालों की संख्या हुई 6

47517

You may also like