2 साल की मासूम का अपहरण करने वाली महिला गिरफ्तार

August 29, 2019 | samvaad365

गाजियाबाद: जहां एक ओर वेस्टर्न यूपी में बच्चा चोरी की फर्जी खबर पर आम जनता हिंसक हो रही है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जोकि 2 साल की मासूम बच्ची को अपने साथ अपहरण कर छत्तीसगढ़ ले गयी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है।

आरोपी महिला ने 2 साल की बच्ची का अपहरण बीती 22 तारिख को कर लिया था और उसे लेकर छत्तीसगढ़ चली गयी। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की ओर पुलिस ने आरोपी महिला को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला बच्ची के परिजनों से किसी बात को लेकर द्वेष रखती थी जिसके चलते उसने 2 साल की मासूम का अपहरण कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें-पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… 202 शराब की पेटी बरामद

यह खबर भी पढ़ें-स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बद्रीनाथ का ताप कुंड

संवाद365/नदीम शाहीन

40863

You may also like