कोरोना कोहराम… पंजाब में कर्फ्यू तो हिमाचल में हुआ लॉकडाउन

March 23, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 430 हो चुकी है तो वहीं अब तक 8 लोग की मौत भी हो चुकी है। जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में कर्फ्यू लगा दिया है। दरअसल, राज्य में कर्फ्यू इसलिए लगाया गया है ताकि कोई भी घर से बाहर न निकले। ज्यादा जरुरी काम होने पर ही लोगों को बाहर निकलने की छूट दी जाएगी। बता दें कि कोरोना ने देश के 23 राज्यों में पैर पसार लिए हैं। वहीं सबसे ज्यादा मामलें महाराष्ट्र में देखने को मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक 89 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए हिमाचल प्रदेश में भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-कोरोना का कोहराम… देश में 429 हुए कोरोना पॉजिटिव मामले

यह खबर भी पढ़ें-केंद्र सरकार का निर्देश… लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर होगा कानूनी एक्शन, पढ़ें पूरी खबर

संवाद365/काजल

47963

You may also like