देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम

August 12, 2019 | samvaad365

हापुड़: ईद-उल-अजहा की नमाज मस्जिदों व ईदगाहों में अकीदत के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी। इसके साथ ही कुर्बानी दी गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सुबह होने के साथ ही नमाज को लेकर विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में बुजुर्गों, युवकों के साथ ही बच्चों का जमावड़ा होने लगा। धौलाना क्षेत्र में जगहों पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद भी प्रशासन द्वारा बकरीद को लेकर मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जिसमें शासन के अधिकारी बारिश में भीगते हुए नमाजियों की नमाज के लिए लोगों को ईदगाह के पास मुस्तैद होकर खड़े दिखाई दिए। जगह-जगह अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

वहीं ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को बधाई दी। बकरीद बलिदान का त्योहार है। इस पर्व का मुख्य लक्ष्य लोगों में जनसेवा और अल्लाह की सेवा के भाव को जगाना है। ईद-उल-अजहा का यह पर्व इस्लाम के पांचवें सिद्धांत हज की भी पूर्ति करता है। बकरीद के मौके पर सभी लोग साफ-पाक होकर नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं। पुरुष मस्जिद व ईदगाह में तथा महिलाएं घर में नमाज पढ़ती हैं। इसके बाद ही कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू की जाती है। सेवराईं तहसील क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। सुरक्षा की कमान खुद प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र संभाल रखे थे। एसडीएम विशाल कुमार यादव, तहसीलदार संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुंशीलाल पटेल, थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना रिमझिम बारिश के साथ क्षेत्र में सक्रिय देखे गए।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम ने एम्स पहुंचकर जाना कंगसाली दुर्घटना में घायल बच्चों का हाल

यह खबर भी पढ़ें-चमोली में प्रकृति का कहर, तीन लोगों की मौत

संवाद365/आरीफ कसर

40262

You may also like