ऑटो ड्राइवर ने महिला को 400 मीटर घसीटा, महिला चिखती रहीं पर नहीं रुका दरिंदा

July 8, 2023 | samvaad365

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ऑटो के किराए को लेकर एक महिला का ऑटो चालक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ऑटो चालक ने महिला को बेरहमी से ऑटो के पीछे बांधकर 200 मीटर तक घसीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पति और ड्राइवर का किराए को लेकर झगड़ा हो गया था। तभी ड्राइवर अचानक ऑटो लेकर निकल पड़ा।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने हरिद्वार में शिवभक्तों के चरण धोकर किया स्वागत, कहा- कांवड़िये शिव का स्वरूप

इस दौरान महिला की साड़ी ऑटो के पिछले बंपर में फंस गई। साड़ी फंसी होने की वजह से महिला गिर पड़ी और काफी दूर तक ऑटो के साथ सड़क पर घिसटती चली गई। ऑटो को रोकने के लिए महिला का पति भी उसके पीछे दौड़ता रहा। स्थानीय लोगों ने भी ऑटो ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए CCTV कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं।

89855

You may also like