मुंबई में सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे कौथिग का आगाज़

January 23, 2024 | samvaad365

मुंबई। उत्तराखण्डी समाज के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन मुंबई कौथिग का उद्घाटन 24 जनवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के हाथों रामलीला मैदान, नेरुल नवी मुंबई में होगा। देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष  सुरेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित मुंबई कौथिग के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड और महाराष्ट्र की राजनीतिक, सामाजिक और सिने जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। मुंबई कौथिग के मुख्य संयोजक मनोज भट्ट ने बताया कि कौथिग की शुरुआत मां नंदा देवी की राजजात यात्रा की शोभायात्रा से होगी। यह शोभायात्रा नेरुल के गांवदेवी मंदिर से शाम 4 बजे से शुरू होगी और मां नंदा के जयकारों के साथ कौथिग प्रांगण तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-  श्रीदेव सुमन विवि में अब छात्रों को पढ़ाया जाएगा रामचरितमानस, बोर्ड ऑफ स्टडीज से मिली स्वीकृति

इस शोभायात्रा में उत्तराखंडी पारंपरिक परिधान में महिलाएं बड़ी संख्या में शिरकत करेंगी और उत्तराखंड के मशूहर छलिया कलाकार रंगारंग नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मुंबई कौथिग का पांच दिवसीय आयोजन 28 जनवरी 2024 तक शाम 4 बजे से 10 बजे रात तक होगा, जिसमें कौथिग के सांस्कृतिक निर्देशक ज्योति राठौर और सुरेश काला के निर्देशन में उत्तराखंड के कई जाने माने लोक कलाकार और संस्कृति विभाग उत्तराखंड सरकार के सांस्कृतिक दल लोक गीत व नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें-  उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी, इस दिन से राहत मिलने के आसार

कौथिग-2024 में नेरूल के रामलीला मैदान मे गढ़-कुमाऊं की गौरवशाली विविध लोक संस्कृति के रंगों के साथ-साथ उत्तराखंड की हस्तशिल्प, बागवानी,  अन्न कृषि उत्पाद, फलोत्पादन, रेशम विकास, कृषि विपणन, जैव प्रौद्योगिकी एवं जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक एवं निर्देशक भरत कुकरेती कौथिग-2024 के ब्रांड एम्बेसडर हैं। कौथिग के संरक्षक गिरवीर नेगी, नरेंद्र जोशी, समाजसेवी माधवानंद भट्ट, कौथिग फाउंडेशन के अध्यक्ष हीरा सिंह भाकुनी, कौथिग फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष सुशील कुमार जोशी, महिपाल नेगी, प्रयाग रावत, चामू सिंह राणा, लक्ष्मण ठाकुर, बलबीर सिंह रावत, दिनेश बिष्ट, प्रवीण ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम कौथिग जुटी हुई है।

95715

You may also like