उत्तराखंड के पूर्व आईएएस राम विलास यादव को ED ने किया गिरफ्तार

May 20, 2023 | samvaad365

देहरादून: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राम विलास यादव पर अब ईडी ने भी कार्रवाई की है।राम विलास को इसी मामले में विजिलेंस ने जून 2022 में गिरफ्तार किया था। तब से वह देहरादून में जेल में है। अब ईडी ने भी आरोपित की गिरफ्तारी दर्शा दी है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी राम विलास के पास उत्तराखंड शासन में अपर सचिव का दायित्‍व था। ईडी की गिरफ्तारी के बाद यादव को जमानत मिलने की राह और मुश्किल हो गई है।

88524

You may also like