हरिद्वार : उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में अब जनवरी में होगा छात्रसंघ चुनाव, ये है वजह

December 23, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद हरिद्वार में छात्र संघ चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कुछ दिन बाद ही यूजीसी की नैक टीम विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने के लिए आ रही है। जिसमें विश्वविद्यालय का ग्रेड तय किया जाएगा।

इसमें सभी शिक्षक और स्टाफ उसे के निरीक्षण की तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में चुनाव कराना संभव नहीं है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब 21 जनवरी को छात्र संघ का चुनाव कराया जाएगा।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : UKSSSC : आयोग की आठ भर्तियों की रिपोर्ट तैयार, कनिष्ट सहायक सहित ये भर्तियां भी हैं शामिल

84243

You may also like