आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने ‘आप’ कार्यकर्ताओं को बांधी राखी

August 2, 2020 | samvaad365

देहरादून: भाई बहनों का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी के कार्यालय में बड़ी संख्या में आप पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर समेत अन्य कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में आप संघटन को मजबूती से खड़ा करने में महिलाओं की भूमिका पर आप अध्यक्ष कलेर के साथ कदम से कदम चलने की बात कही। राखी बंधवाने के बाद आप अध्यक्ष ने कहा उत्तराखंड राज्य में महिला शक्तियों ने समय समय पर समाज की बुराइयों को मिटाने के लिए सबसे आगे खड़े होकर नेतृत्व दिया। बावजूद उसके हमेशा से राजनैतिक पार्टियों द्वारा उनकी उपेक्षा की गई, लेकिन आप महिला शक्ति को साथ लेकर, राज्य के विकास के लिए हरसंभव वो काम करेगी जिससे राज्य का विकास हो। इसके अलावा उन्होंने आप पार्टी की तरफ से पूरे राज्यवासियों के भाई बहनों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  इस मौके पर उमा सिसोदिया,रजिया बेग,आशा राजवंशी,सरिता गिरी प्रीति गुप्ता,रूबी सिद्दीकी,विशाल चौधरी,रविन्द्र आनन्द,सतीश शर्मा,धर्मेन्द्र बंसल,विपिन,खन्ना,प्रमोद कपरवान, अभिषेक बहुगुणा, बॉबी गुप्ता, हसन सिद्धिकी, बाला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-हल्द्वानी: किसान लापता मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाद365/अमित रावत

52669

You may also like