Bageshwar By-Election: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन, समर्थन में सीएम धामी करेंगे जनसभा

August 16, 2023 | samvaad365

बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का मैदान सज चुका है। भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद आज पार्वती दास ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- RAKSHA BANDHAN 2023 DATE: रक्षाबंधन कब 30 या 31 अगस्त, जानें रक्षाबंधन की सही तिथि

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम धामी अल्मोड़ा से सड़क मार्ग बागेश्वर पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें- पलक झपकते ही झील में समाया 100 साल पुराना हनुमान मंदिर

90969

You may also like