लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता

January 20, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भाजयुमो, प्रदेश के सभी जिलों में यूथ पार्लियामेंट का करेगी आयोजन। यूथ पार्लियामेंट में 2019 कई बनने वाली सरकार के लिये युवाओ से भाजयुमो मांगेगी सुझाव।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने खटीमा पहुँच भाजपा को प्रदेश में मजबूत करने के लिए आगामी कार्यकर्मो को लेकर कार्यकर्ताओ को तैयारियो में जुटने का आवाहन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार आगामी कार्यकर्मो में भाजयुमो प्रदेश के सभी जिलों में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन कर यूथ से आगामी 2019 में बनने वाली सरकार के लिए सुझाव लेने का काम करेंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में भाजयुमो कमल कप खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने का काम करेगी।

वही 3 मार्च को प्रदेश की 70 की 70 विधानसभाओं को बाइक रैली के माध्यम से भाजपा के झंडे के साथ  केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर जनजन तक पहुँचाने का कार्यक्रम है। साथ ही आगामी लोकसभा में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों को भाजपा की झोली में डालने में भाजयुमो महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-मसूरी में बेहतर भारत प्रोग्राम के लिए युवाओं को संगठन से जोड़ने की मुहिम

यह खबर भी पढ़ें- खटीमा में लापता शव मिलने के मामले में हत्या की आशंका से पुलिस का इनकार

खटीमा/दीपक चंद्रा

30398

You may also like