बड़ी खबर- महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी हुई भंग

April 23, 2022 | samvaad365

देहरादून- महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के निर्देश और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी परमिंदर कौर ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों के पद यथावत रखते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
इस बात की जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा है कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी से प्राप्त पत्र के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष व चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के अतिरिक्त सभी प्रदेश, जिला, नगर व ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है उन्होंने बताया कि अब नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी महिलाएं एकजुट होकर संगठन के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं ठान ले तो बहुत से परिवर्तन समाज में आ सकते हैं।
बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम को गंभीरता से देखते हुए आईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के निर्देश पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला वह चार वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जिसमें कमलेश रमन, अलका पाल भागीरथी बिष्ट आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नव नियुक्ति के आधार पर इन पदों को यथावत रखा गया है। लेकिन उत्तराखंड महिला कांग्रेस संगठन के सभी पूर्व नियुक्त पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए सभी स्तरों की कार्यकारिणी को आज तत्काल प्रभाव से भंग करल दी है.

(संवाद 365, संदीप रावत)

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी से की मुलाकात

74857

You may also like