भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने जूस पिलाकर तोडा छात्रसंघ अध्यक्ष का अनशन

August 7, 2019 | samvaad365

धनोल्टी: विगत 13 दिनों से सात सूत्रीय मांगो को लेकर क्रमिक अनशन व 7 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष विपुल सिंह रांगड व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों की मांगों को लेकर आश्वासन देने के बाद भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र राणा, उपजिला अधिकारी धनोल्टी रज्जा अब्बास, महाविद्यालय के प्राचार्य सतपाल सिंह साहनी, भाजपा के महामन्त्री पृथ्वी सिहं रावत, हीरामणी गौड ने जूस पिलाकर छात्र संघ अध्यक्ष विपुल रांगड व अन्य छात्रों का अनशन समाप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र राणा ने कहा की छात्र हित में 7 सूत्रीय मांगों के बारे में उन्होंने उच्चशिक्षा मन्त्री जी से भी वार्ता कर ली है छात्रों की मांगो पर जरूर अमल होगा। इसी आश्वासन पर उन्हें भेजा गया है। विगत 13 दिनों से अपनी मांगो पर क्रमिक के साथ साथ आमरण अनशन कर रहे छात्रों की मांगों को अमल में लाए जाने के बाद इस आन्दोलन को विराम दिया गया।

इस अवसर पर ABVP के नगर मन्त्री भारत गौड, विनोद नेगी, ममता बेलवाल, रमिता रावत, नगर अध्यक्ष अनिल पंवार, प्रदीप कोहली, अजीत राणा, सोनम रांगड, अमित असवाल, अकवीर पंवार, सुरज विष्ट, मुकेश सजवाण, कुलवीर रावत, विनोद रोहली, सुरेश रांगड, विजेन्द्र पुण्डीर आदि मौजुद थे।

यह खबर भी पढ़ें-बीजेपी मुख्यालय में सुषमा के अंतिम दर्शन, तीन बजे के बाद होगा अंतिम संस्कार

संवाद365/सुनील सजवाण

40123

You may also like