बागियों को नहीं मना पाई भाजपा तो पार्टी से छह साल के लिए किया 6 बागियों को निष्कासित

February 4, 2022 | samvaad365

भाजपा ने 6 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर भाजपा ने बागियों पर यह कार्रवाई की है। नामांकन वापसी के बाद भी पार्टी ने इन बागियों को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन बात न बनने पर सख्त रुख अपना लिया। वहीं, छह अन्य बागियों पर भी पार्टी जल्द कार्रवाई कर सकती है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक व रुद्रपुर से चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल, कर्णप्रयाग से लड़ रहे टीका प्रसाद मैखुरी, धनोल्टी से लड़ रहे महावीर सिंह रागंड़, डोईवाला से लड़ रहे जितेंद्र नेगी, कोटद्वार से लड़ रहे धीरेंद्र चौहान और भीमताल से लड़ रहे मनोज शाह को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित किया है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –कैंट विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी सविता कपूर ने बरसात के बीच किया जनसम्पर्क

72120

You may also like