भाजपा का त्रिशक्ति सम्मेलन कांग्रेसियों को नहीं आया रास,काले झंडे दिखाकर किया विरोध,गिरफ्तार

February 2, 2019 | samvaad365

राजधानी के परेड ग्राउंड में भाजपा द्वारा त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने शिरकत की। भाजपा का यह त्रिशक्ति सम्मेलन शायद कांग्रेसियों को रास नहीं आया इसलिए कांग्रेसियों ने धरना – प्रदर्शन कर इसका विरोध किया ।

त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, सांसद सहित बड़ी संख्या में राजनेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं। भारी संख्या में कांग्रेसी परेड ग्राउंड के पास एस्ले हॉल चौक पर एकत्रित होकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध के बीच भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। काले झंडे दिखाने के आरोप में देहरादून पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। देहरादून पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने यूथ कांग्रेस सहित कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह खबर भी पढ़े- राजधानी देहरादून में ‘त्रिशक्ति सम्मलेन’ में राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने भरी हुंकार

यह खबर भी पढ़े-  ..जब अपने जन्मदिन पर ही हमेशा के लिए गहरी नींद में सो गया उत्तराखंड का ‘गोल्डन बॉय’

देहरादून/संध्या सेमवाल

31556

You may also like