नमो एप के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की मुहिम

January 19, 2019 | samvaad365

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो एप से प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की मुहिम भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इन दिनों प्रदेश भर में चलाई जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर आज भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल सीमान्त खटीमा में भी नमो  एप डाउनलोड कार्यक्रम की शुरुवात की। खटीमा के ब्लॉक सभागार में स्थित आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पुष्कर सिंह धामी सहित सेकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने भी शिरकत की।

साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा विधायक पुष्कर धामी व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल ने युवाओं से नमो एप डाउनलोड कर सीधे केंद्र की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ने का आव्हान किया। वही विधायक धामी ने जंहा भाजयुमो की भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका बताई तो वही अधिक से अधिक युवाओं को नमो एप व भाजयुमो से जुड़ने का आवाहन किया। साथ ही कार्यक्रम में पहुँचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लड़वाल ने कहा कि प्रदेश भर में केंद्र की योजनाओं के प्रचार प्रसार व उनकी जानकारी के साथ सीधे युवाओं को नमो एप के साथ जोड़ने के लिए भाजयुमो प्रदेश भर में कार्यक्रम चला रही है।उसी कार्यक्रम के तहत खटीमा में भी नमो एप डाउनलोड कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया जिसमें सेकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने शिरकत की नमो एप से जुड़ने का काम किया।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर में ठगी करने वाले शातिर नटवर लाल के खिलाफ पुलिस की गैंगस्टर कार्रवाई

यह खबर भी पढ़ें-चमोली के इस गांव के ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, ये थी वजह

खटीमा/दीपक चंद्रा

30361

You may also like