सीएम ने रुद्रप्रयाग में किया अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का शुभांरभ

January 19, 2019 | samvaad365

रुद्रप्रयाग में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का विधिवत शुभारम्भ हो गया है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस योजना का शुभारम्भ किया और कहा कि यह रुद्रप्रयाग के लिए गौरव का विषय है कि पूरे देश में इस योजना के तहत पहला कार्ड रुद्रप्रयाग जनपद का बना है। उन्होंने कहा कि जो लोग धन के अभाव में अपना ईलाज नहीं करवा पाते थे उस गरीब वंचिच तबके के साथ ही आम आदमी के लिए भी यह योजना आने वाले दिनों में मील का पत्थर  साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने 78 करोड़ 67 लाख 93 हजार की पुल, सड़कें और रास्तों संबंधित  25 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। स्थानीय उत्पादों से निर्मित प्रसाद योजना के तहत कार्य करने वाले केदारनाथ प्रसाद संघ की महिलाओं को भी सम्मानित कर उन्हें चेक वितरित किए। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यलय निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया।

रुद्रप्रयाग दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सबसे पहले जखोली विकास खण्ड के थाती-बड़मा में अधर में लटके सैनिक स्कूल औचक निरीक्षण किया गया। सैनिक स्कूल के औचक निरीक्षण से एक बार फिर सैनिक विद्यालय निर्माण की उम्मीद जाग गई हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि जखोली का सैनिक विद्यालय भ्रष्टाचार का स्मारक बन चुका है। उन्होंने कहा कि सैनिक विद्यालय के नाम पर निर्माणदायी संस्था द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया है जो किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जायेगा और शीघ्र ही कार्यदायी संस्था के विरूद्ध मुकदर्मा दर्ज किया जायेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही सैनिक स्कूल का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

अपने भाषण के दौरान कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार का खत्म करना चाहती है और इसी को देखते हुए अपने ढेड़ वर्ष के कार्यकाल में 60 अधिक बड़े छोटे भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजा जा चुका है। ऐसे में उत्तराखण्ड में लोकपाल बिल की आवश्यकता है ही नहीं। रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी अपनी 24 सूत्रीय मांग पत्र रखा। जिसमें तरसाली गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने जैसे वर्षोे पुरानी मांग, कार्तिक स्वामीधाम को विद्युत से जोड़ने, मुख्यालय में सर्किट हाउस का निर्माण जैसे मांगे थी। कार्तिक स्वामी धाम को विद्युत से जोड़ने की घोषणा जरूर मुख्यमंत्री द्वारा की गई लेकिन अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री गोलमोल घुमाते नजर आए। साथ ही अपने संबोधन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत बीजेपी की योजनाओं के बख्यान करते ही ज्यादा नजर आए। ऐसे में साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले लोक सभा चुनावों के लिए अभी से पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-नमो एप के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की मुहिम

यह खबर भी पढ़ें- बागेश्वर ऐतिहासिक पौराणिक उत्तरायणी मेले की स्टार नाइट रही बॉलीवुड सिंगर संकल्प खेतवाल के नाम

रुद्रप्रयाग/कुलदीप राणा

30371

You may also like