बागेश्वर के कपकोट पहुंचे सीएम धामी, भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में की जनसभा

February 10, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों धुंवाधार चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बना रहे है। इसी के तहत सीएम बागेश्वर जनपद की कपकोट विधानसभा के अधीकृत भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में चुनावी जनसभा करने पहुंचे जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं पूर्व विधायक ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया । वहीं संबोधन के दौरान सीएम ने भाजपा डबल इंजन के लाभ गिनाए। लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने का भरोसा दिया।

सीएम तय कार्यक्रम अनुसार 11 बजे सीएम चौपर से पहुंचे। चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, हर घर शौचालय, वन रैंक, वन पेंशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान कांग्रेस के पतन के लिए लिए काफी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को जो मदद पहुंचाई उसे लोग आज तक नहीं भूले हैं। सरकार ने कोराना के टीके मुफ्त लगाए, जो एक कीर्तिमान से कम नहीं है। अब सरकार 12 से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाने जा रही है। जिन लोगों को बूस्टर लगना है उन्हें बूस्टर लगाया जा रहा है। इनता ही नहीं प्रदेश में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, उपनल कर्मियों, भोजनमाताओं व पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन को भी बढ़ाया। सबसे अहम आमा बुबु दोनों को पेंशन देने का काम किया है। नई खेल नीति भी उनकी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर है।

संवाद365,डेस्क

 

72291

You may also like