सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच हुई नोकझोंक के बाद कांग्रेसी आक्रोशित, स्मृति ईरानी का फूँका पुतला

July 29, 2022 | samvaad365

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है तो वही अधीर के बयान पर संसद में भी संग्राम हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मामले को लेकर माफी मांगने की मांग उठाई।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच लोकसभा में हुई नोकझोंक के बाद कांग्रेस जनों में आक्रोश है। इसके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देहरादून के एश्ले हॉल चौक पर स्मृति ईरानी का पुतला दहन करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमारी ही नेता नहीं बल्कि देश की लेटर के साथ दुर्व्यवहार किया है और उसकी हम सब लोग घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि समृति ईरानी यह सब इसलिए कर रही है क्योंकि उनकी बेटी ने मृतक व्यक्ति के नाम से बाहर का फर्जी लाइसेंस हासिल किया है और जब कांग्रेस जनों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया तब से ही स्मृति ईरानी संसद की भाषा भूल गई है। ज्योति रौतेला का कहना है कि वह एजुकेशन मिनिस्टर भी रही है ऐसे में अपोजिशन की लीडर से उन्हें इस प्रकार का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस दुर्व्यवहार के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत, उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

79138

You may also like