कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने सरकार पर लगाया देश का माहौल खराब करने का आरोप

July 10, 2022 | samvaad365

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने आज देहरादून पहुंच कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने के लिए देश का सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने में लगी हुई है। शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने मीडिया से वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का नया उद्देश्य आंतकवाद का साथ और सरकार का विकास है।

उन्होंने भाजपा सरकार से कुछ प्रासंगिक सवाल उठाते हुए कहा कि उदयपुर में हुई घटना ने मुख्य आरोपी रियाज़ अटारी का भाजपा नेताओं के और महाराष्ट्र के अमरावती में हुई जघन्य हत्या के आरोपी इमरान का राणा दंपति के साथ क्या कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि राणा दंपति के चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता के तौर पर इमरान का दिखना सवाल खड़े करता है। अभय दुबे ने कहा कि कालांतर से भाजपा का संबंध आतंकवाद से रहा है और भाजपा राष्ट्रवादी मुखौटा लगाकर आंतकवाद को शरण दे रही है उसे इसका जवाब देना चाहिए।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज में मैन पावर की कमी, मरीजों को करना पड़ रहा है खासी दिक्कतों का सामना

78238

You may also like