उत्तराखंड में आयोजित करने जा रही कांग्रेस पार्टी ” गांव गांव कांग्रेस” कार्यक्रम

September 30, 2021 | samvaad365

आगामी विधानसभा चुनाव के के मद्देनजर उत्तराखंड की जनता को लुभाने में कांग्रेस पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है यही वजह है कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखंड की 670 न्याय पंचायतों में प्रवास किया जाएगा। आज हरिद्वार पहुंची उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी और विधायक दीपिका पांडे का कहना है कि आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में उत्तराखंड कांग्रेस गांव गांव जाकर “गांव गांव कांग्रेस” कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।इस कार्यक्रम में कांग्रेस के देश और राज्य स्तर के नेता शिरकत करेंगे।उत्तराखंड की 670 न्याय पंचायतों में इस दौरान कांग्रेस के विधायक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं नेता दो दिन का प्रवास करेंगे और महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कांग्रेसी नेता करेंगे। वही स्वतंत्रता सेनानी और गांव के वरिष्ठ जनों का कांग्रेस द्वारा सम्मान किया जाएगा। गांव की महिलाओं युवाओं से संवाद स्थापित किया जाएगा और आखिर में सभी न्याय पंचायत में कांग्रेस द्वारा ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।

संवाद365,नरेश तोमर

यह भी पढ़ें-मौसम ले रहा करवट , पहाड़ो में शुरू हुई बर्फवारी तो राजधानी देहरादून में जमकर बरसे बादल

 

 

67081

You may also like