देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का जन्मदिन

August 20, 2020 | samvaad365

देहरादून: आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का जन्मदिन सभी कार्यकर्ताओं ने पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने धस्माना के आगमन से पहले उनके कक्ष को फूल मालाओं से सजा कर मिष्ठान वितरण की तैयारियां कर रखी थी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर धस्माना को बधाई दी एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने धस्माना से केक कटवाया तदोपरांत बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के साथियों ने नारेबाजी एवम मिष्ठान वितरण कर धस्माना का जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर गरिमा दसोनी ,शोभा राम,हिमांशु बिजलवान,अभिषेक सिंह,प्रतिभा सिंह,ललित भद्री,राजेश चमोली राजेन्द्र चौहान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी,संदीप चमोली,नवनीत कुकरेती, राहुल रॉबिन,सावित्री थापा, अनुराधा तिवारी आदि ने शुभकामनाएं दी।

वृक्षों का संरक्षण व संवर्धन करना भी नितांत आवश्यक

इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रकृति की रक्षा को वृक्षारोपण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोग पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक है। यहाँ के लोगो ने पर्यावरण की रक्षा को मैती चिपको जैसे आंदोलन चला कर माफिया तंत्र से लड़ाई की व वृक्षों की रक्षा को अपने प्राणों की बाजी लगा दी और कई मुकदमे झेल कर आंदोलन किया जिसको विश्व स्तर पर काफी ख्याति प्राप्त हुई। पर्यावरण विद चंडी प्रसाद भट्ट, गौरा देवी व कल्याण सिंह रावत को विश्व भर में प्रसिद्धि मिली। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह रावत ने वृक्षारोपण को भावनात्मक रूप से पहाड़ की नव विवाहित बेटी अपने मायके का पेड़ ससुराल में लगा कर  मायके की यादगार होगी।

आज के समय मे पर्यावरण बचाने की जिम्मेवारी हम सबकी है जिससे आपदा महामारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के अलावा हमे वृक्षो की देखभाल व उनका उचित रखरखाव करना भी आवश्यक है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पिया थापा, गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बस्नेत, घनश्याम वर्मा, वी पी भट्टराई, मोहन भंडारी, अमित नेगी ए एस रावत आदि उपस्थित थे। उधर शाम कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैम्प कार्यालय में कैंट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी केक काटा और धस्माना की दीर्घायु की कामना की। ब्लॉक कांवली के अध्यक्ष अल्ताफ, यमुना कालौनी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रेमनगर के पार्षद जितेंद्र तनेजा, श्रीदेवसुमन नगर पार्षद संगीता गुप्ता, यमुना कालौनी पार्षद सुमित्रा ध्यानी , पूर्व पार्षद ललित भद्री , महेश जोशी उपस्थित रहे।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 75वीं जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

संवाद365/डेस्क

53353

You may also like