हरिद्वार: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 75वीं जयंती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

August 20, 2020 | samvaad365

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को कांग्रेस पार्टी ने उनकी 75वीं जयंती पर याद किया,हरिद्वार मेयर के कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज सेवा करने का संकल्प लिया, नगर निगम हरिद्वार की मेयर अनीता शर्मा ने कहा की देश के विकास में स्व. राजीव गांधी के योगदान पर चर्चा की गयी उन्होंने कहा कि स्व. गांधी की दूरदर्शी सोच ने देश को संचार एवं प्रोद्योगिकी में नए मुकाम पर पहुंचाया।

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: बारिश के चलते गिरा मकान, मलबे में दबी महिला घायल

संवाद365/नरेश तोमर  

53350

You may also like