देहरादून: डॉ. आरपी रतूड़ी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, आप में शामिल हुए हैं कांग्रेस के दो नेता

July 13, 2022 | samvaad365

आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता रहे डॉक्टर आरपी रतूड़ी ने कांग्रेस पर कई सवाल उठाए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस आपसी झगड़े में उलझी हुई है और भाजपा के साथ खुद कांग्रेस मुक्त भारत करने पर तुली हुई है।

आज पार्टी कार्यालय में संगठन समन्वय जोत सिंह पिक्चर डॉ आरपी रतूड़ी व महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रही कमलेश रमन का आप टोपी व माला पहनाकर स्वागत किया। यह तो आप आप नेताओं ने कहा कि 2017 और 2022 की चुनावी हार के बावजूद कांग्रेस पार्टी को सबक लेने को तैयार नहीं है। और उत्तराखंड में कांग्रेस की इस हालत के लिए कोई और नहीं बल्कि खुद उत्तराखंड के कांग्रेस के नेता जिम्मेदार हैं। इस दौरान डॉक्टर आरपी हथौड़ी का कहना है कि इस अंतर्कलह से और पार्टी में लगातार उपेक्षा से आहत होकर उन्होंने आप ज्वाइन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अगर सत्ता का लालच होता है तो वह भाजपा में शामिल होते लेकिन उन्हें राज्य के विकास के लिए लड़ाई लड़नी है इसलिए उन्होंने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है।

वहीं पार्टी के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि दोनों नेताओं के साथ कुलदीप चौधरी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी से कुछ नेता ही नहीं बल्कि अन्य कई लोग भी उनके संपर्क में हैं और जल्द ही कई लोग आप में शामिल होने जा रहे हैं।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- देहरादून : जनसंख्या वृद्धि को लेकर जागरूकता पखवाड़ा, जनसंख्या नियंत्रण के लिए किया जाएगा जागरूक

78359

You may also like