देहरादून- सिलेंडर सिर पर उठाकर हरीश रावत ने फिर जताया विरोध

November 7, 2021 | samvaad365

देश में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेशभर में पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया। देहरादून में राजपुर रोड स्थित यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया।

धरने प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, गरिमा दसोनी आदि शामिल हुए। डोईवाला में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने सांकेतिक रूप से सिर पर सिलिंडर उठाकर विरोध जताया।

इस दौरान हरीश रावत प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने पहले लूटा और फिर लूटे हुए धन को लोगों में बांट दिया। कहा कि इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

(संवाद 365/भगवान सिंह)

यह भी पढ़ें-   श्रीनगर पेट्रोल पंप पर बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

68746

You may also like