श्रीनगर पेट्रोल पंप पर बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

November 7, 2021 | samvaad365

बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने श्रीनगर  में प्रदर्शन किया.  श्रीनगर पेट्रोल पंप पहुंच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाये।  नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लिखे पोस्टर व पार्टी के झंडे के साथ पहुंचे. यहाँ नारेबाजी करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ  नारे लगाकर धरना प्रदर्शन किया.

कार्यकर्ताओ ने कहा कि  केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को झूठ बोलने के अलावा और कोई काम नहीं कर रही है। महंगाई और बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर सरकार का कोई अंकुश नहीं होने के कारण आम नागरिक और गरीब व्यक्ति भी इस परेशानी से त्रस्त है.

(संवाद 365/भगवान सिंह)

यह भी पढ़ें-   पौड़ी- कल्जीखाल में नयार नदी में डूबने से बडखोलू के पूर्व ग्राम प्रधान की मौत

68743

You may also like