देहरादून -नवनियुक्त कॉन्ग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने किया पदभार ग्रहण

April 18, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से बतौर प्रदेश अध्यक्ष पद का चार्ज ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में करन माहरा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान,कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और आम जनता से समर्थन हासिल करेंगे। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया है और कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के नाराज विधायकों को साफ शब्दों में कहा कि सभी लोगों को मनाने का प्रयास किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ेगी तो नेताओं की बयानबाजी की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी। कुल मिलाकर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चार्ज संभालते ही कड़े तेवर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं।

कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ममता राकेश फुरकान अहमद की रही गैरमौजूदगी कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की घोषणा होने के बाद से ही कुछ विधायक हाईकमान के फैसले से खुश नहीं है, तो वही नए प्रदेश अध्यक्ष करण म्हारा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम मे विधायक प्रीतम सिंह, ममता राकेश, फुरकान अहमद नजर नहीं आए। लेकिन करण महारा ने पार्टी में गुटबाजी से इनकार किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की कोई भी विधायक नाराज नहीं है, फुरकान अहमद और ममता राकेश रुड़की मे हुई घटना के कारण नहीं आ पाए।, साथ ही प्रीतम सिंह के क्षेत्र मे भी दुर्घटना हुई है, वह भी वहां गए हैं और विक्रम नेगी के घर पर शादी है, साथ ही कांग्रेस मे कोई खेमा नहीं है. वहीं नई कार्यकारिणी के लिए 3माह पुरे प्रदेश मे जाएंगे. उसके बाद ही कार्यकर्ताओ के अनुरुप कार्यकारिणी बनाई जायेगी. साथ ही नाराजगी पर कहा की अगर कोई सीमा से बाहर जाएगा, तो उसके खिलाफ हाईकमान से बात करके ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही जनता की लड़ाई सड़क गल्ली मोहोल्लो से लेकर सदन तक लड़ी जायेगी।

संवाद 365,संदीप रावत

यह भी पढ़ें-सारमंग देहरादून 10 दौड़ का हुआ आयोजन, संस्कार, प्रियंका, ऋतिक, साइमन रहे विजेता

74534

You may also like