नामांकन करेंगे हरीश की पोस्ट से मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर,ऐठानी ने बताया इसे राजनीति से प्रेरित

January 22, 2022 | samvaad365

बागेश्वर : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी की फेसबुक आईडी से 26 जनवरी को कपकोट विधानसभा के लिए नामांकन करेंगे की पोस्ट ने कांग्रेस में भूचाल ला दिया। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे यह पोस्ट डाली गई। धीरे-धीरे यह पोस्ट सभी जगह शेयर होने लगी, जबकि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का टिकट तय माना जा रहा है। इस पोस्ट से कांग्रेस खेमे में अफरातफरी का माहौल हो गया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण अपने वाहन से हल्द्वानी जा रहे थे, कार्यकताओं ने फोन से उन्हें इस पोस्ट को लेकर जानकारी दी।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने ऐठानी को फोन से संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्वीच आंफ था। इससे वह सकते में आ गए। फर्स्वाण रातों-रात हल्द्वानी से लौटकर बागेश्वर पहुंचे, ललित फर्स्वाण ने पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया को साथ लेकर शनिवार की सुबह हरीश ऐठानी के घर पहुंचे। उन्होंने जब हरीश ऐठानी को इस बात की जानकारी दी तो हरीश ऐठानी खुद भौचक्के रहे गए। हरीश का कहना था कि मेरा फ़ोन शुक्रवार की शाम छह बजे कहीं हो गया है। उसमें चार सिम हैं। उन्होंने सोचा शनिवार दस बजे तक नये सिम व मोबाइल खरीदूंगा। उन्होंने कहा कि उनकी फेसबुक आईडी से जिसने भी यह काम किया है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्मय से स्थिति स्पष्ट की।

संवाद365,डेस्क

 

71703

You may also like