रुद्रप्रयाग में हरक सिहं का जोरदार स्वागत

February 7, 2020 | samvaad365

रुद्रप्रयाग: 2012 के विधानसभा चुनावों में आचार सहिंता के उल्लंघन के एक मामले में वन एवं पर्यावरण मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत की आज रूद्रप्रयाग न्यायालय में पेशी थी. पेशी के बाद रूद्रप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की अनेक समस्याओं से मंत्री को रूबरू करवाया. इस दौरान मंत्री हरक सिंह रावत ने वन विभाग, श्रम विभाग, सेवा योजन, आयुष आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की.  उन्होंने कहा कि जनपद की जितने भी सड़कें वन भूमि हस्तांतरण के कारण लम्बित पड़ी हैं उन मामलों का प्रमुखता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा.

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

यह खबर भी पढ़ें-UP: बलिया पहुंचा कोरोना वायरस… स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

संवाद365/कुलदीप राणा

46429

You may also like