Himachal Elections 2022 : चुनाव प्रचार के लिए शिमला पहुँचे सीएम धामी, जन संपर्क कार्यक्रम में हुए शामिल

November 8, 2022 | samvaad365

हिमाचल विधानसभा चुनाव के प्रचार में उत्तराखंड भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को शिमला पहुंचे। यहां वे माल रोड पर निकाले गए जन संपर्क अभियान में शामिल हुए।

सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी प्रचार मैदान में उतरे थे। वे दो दिन हिमाचल के दौरे पर हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी विधायक व पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Dehradun : सीएम धामी ने ‘ हिमालयन कप ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट ‘ की विजेता टीम को प्रदान की ट्रॉफी

82911

You may also like