महाराष्ट्र हमारा परिवार है, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है – उद्धव ठाकरे

September 14, 2020 | samvaad365

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना आमने सामने हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कंगना और शिवसेना के बीच चल रहे विवाद पर कुछ नहीं बोला। अपने संबोधन के शुरुआत में ही उन्होंने साफ कर दिया कि वो आज राजनीतिक मसलों पर बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों मैंने कई मुसीबतों का सामना किया है और आगे भी राजनीतिक साइक्लोन का सामना करता रहूंगा, लेकिन मेरी खामोशी को मेरी मजबूरी न समझे। वहीं उन्होंने मराठा आरक्षण को लेकर कहा कि पूरी विधानसभा ने एकसाथ मिलकर मराठा समाज के लिए आरक्षण की घोषणा की है। पहले हाई कोर्ट में मामला गया, फिर सुप्रीम कोर्ट में गया। मराठा आरक्षण को स्टे देने की जरूरत नहीं थी, लेकिन स्टे दिया गया है। मैं सभी नेताओं के साथ इस मुद्दे पर संपर्क में हूं।

वहीं कोरोना काल में महाराष्ट्र की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया में लग रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर आई है। गांवों तक कोरोना पहुंच रहा है। कोरोना को लेकर आपको डरने की जरूरत नहीं है, आप खबरदार रहें, हम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कुछ जिम्मेदारी आप उठाएंगे, कुछ हम उठाएंगे। महाराष्ट्र की स्थिति पूरी तरह खराब नहीं है। 15 सितंबर से हम एक मुहिम शुरू कर रहे हैं। जो भी अपने महाराष्ट्र से प्यार करता है, वो इसे अपनी जिम्मेदारी समझेगा। महाराष्ट्र हमारा परिवार है, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए मैंने इस मुहिम का नाम ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ रखा है। मास्क ही हमारा ब्लैक बेल्ट है, यही हमारी रक्षा करेगी।

https://youtu.be/BGWqJgDNbS0

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने प्रदेशवासियों को दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

संवाद365/डेस्क 

54258

You may also like