बंशीधर भगत पर कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने कसा तंज, कुमाऊनी भाषा में कहा “मडु फोकियल अफी देखियौल”

February 9, 2022 | samvaad365

कालाढूंगी विधानसभा का चुनाव रोचक होता जा रहा है। वही कालाढूंगी से कांग्रेस के उम्मीदवार महेश शर्मा ने कहा कि 2012 में मुझे टिकट मिलता तो बंशीधर भगत जी का राजयोग वहीं पर खत्म हो जाता. इस बार मंत्री जी का नहीं बन रहा योग इसलिए खत्म होगा राजयोग, बंशीधर भगत के राजयोग खत्म करने की बात पर उन्होंने कुमाऊनी भाषा में कहा कि “मडु फोकियल अफी देखियौल”।

 

चुनाव का समय है, तो आरोप प्रत्यारोप लगना मुनासिब है। वही कालाढुंगी का चुनाव भी रोचक होता जा रहा है। यहां पर सीधे सीधे टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच में है। यहां पर कांग्रेस से प्रत्याशी महेश शर्मा है तो दूसरी तरफ भाजपा के दो बार के इसी विधानसभा से विधायक रहे मंत्री बंशीधर मंत्री भगत है। कुछ समय पूर्व रामनगर पहुंचे मंत्री बंशीधर भगत ने कहा था कि राजयोग परमात्मा बनाता है, इसलिए पुनः भाजपा का राजयोग जनता बनाने जा रही है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना गया राजयोग को पाने के लिए तड़प रही है, बंशीधर भगत ने कहां कि कांग्रेस ने राजयोग का दुरुपयोग किया था, अब वह उसे पाने के लिए तड़प रहे हैं। मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने कहा कि इस बार जनता बंशीधर भगत जी का राजयोग खत्म करेगी, उन्होंने कहा कि इस बार उनका योग भी नहीं बन रहा है। इसलिए उनका राजयोग खत्म होगा।

 

महेश शर्मा ने कहा कि कोटाबाग क्षेत्र में मिनी मंडी स्वीकृत है यह इन 5 सालों में मंडी नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि यहां पर कृषि का कार्य सबसे ज्यादा होता है लोगों को सुबह सुबह हल्द्वानी मंडी भागना पड़ता है, ये मंडी का कार्य नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि कोटाबाग में स्टेडियम स्वीकृत है यह स्टेडियम भी इन 5 सालों में नहीं बना पाए। कालाढूंगी विधानसभा में परिवर्तन की लहर है और जनता मन बना चुकी है परिवर्तन का। महेश शर्मा ने कहा कि मंत्री जी अस्पताल के मरम्मत कराने को कह रहे हैं विकास। इस बार जनता इन्हें सबक सिखाएगी और कांग्रेस की सरकार पुनः राज्य में आएगी। राजयोग खत्म करने की बात पर उन्होंने कुमाऊनी भाषा में कहा कि “मडु फोकियल अफी देखियौल”।

संवाद365, डेस्क

72251

You may also like