पिथौरागढ़ : कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का जलाया पुतला, भाजपा पर लगाए ये इलज़ाम…

August 5, 2022 | samvaad365

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पिथौरागढ़ के सिल्थाम चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब से केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार काबिज हुई है तब से पूरे देश मे महंगाई औऱ बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने देश की भोलीभाली जनता को बरगला कर सत्ता हासिल की और आज वो सत्ता का इस्तेमाल लोगो के बजाय पूंजीपतियों के लिये कर रही है।

संवाद 365, मनोज चंद

ये भी पढ़ें : हल्द्वानी : नर्सिंग कर्मचारियों का धरना जारी, कहा अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो…

79615

You may also like