पिथौरागढ़: बेरोज़गारी को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

February 12, 2020 | samvaad365

पिथौरागढ़: बेरोजगारी के सवाल पर यूथ कांग्रेस ने पिथौरागढ़ में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि बेरोजगारी पिछले 45 साल का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन केन्द्र और राज्य की सरकारें इसे रोकने की कोई कोशिश नही कर रहीं हैं। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर बनाने की भी बात कही है।

वहीं युवा कांग्रेस मिसकॉल के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को राष्ट्रीय बेरोजगारी रजिस्टर से जोड़ रही है। पिथौरागढ़ में भी युवाओं को बेरोजगारी रजिस्टर से जोड़ने के लिए यूथ कांग्रेस ने अभियान चलाया है।

यूथ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने रोजगार पूरी तरह खत्म कर दिया है। बेरोजगारों की फौज बढ़ रही है और सरकार सिर्फ आंकड़ो से खेल रही है। यूथ कांग्रेस ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गरीब लोगों का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि वो बेरोजगारी रजिस्टर में देश भर के युवाओं को जोड़कर इसे महामहिम के समक्ष रखेंगे और बेरोजगारी के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=2DDmQSaQb8o

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली में केजरीवाल की आंधी… बीजेपी सात… कांग्रेस का सूपड़ा साफ

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/नीरज कुमार

46628

You may also like