दिल्ली में केजरीवाल की आंधी… बीजेपी सात… कांग्रेस का सूपड़ा साफ

February 11, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एक बार फिर आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। अबतक आए रुझानों के मुताबिक बीजेपी 7 सीटों पर जीत रही है तो वहीं आप पार्टी 63 सीटों पर जीत हासिल कर तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद समर्थकों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यह देश और दिल्लीवासियों की जीत है। उन्होंने दिल्ली वासियों को आई लव यू बोलकर शुक्रिया किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब उसी पार्टी को जीत मिलेगी जो जनता के लिए काम करेगा। जो 24 घंटे अच्छी बिजली देगा, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करेगा। अरविंद केजरीवाल ने भगवान हनुमान जी को भी शुक्रिया कहा। दरअसल, विधानसभा चुनावों में हनुमान का मुद्दा भी खूब उठाया गया था। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर हनुमान जी के अपमान का आरोप लगाया था।

https://www.facebook.com/samvaad365/posts/2287842334847471?__xts__[0]=68.ARDZON8IG8ih-_m9BgkWm-1snSiV3OtYRFFlGHRHsFYtcROPpXKcFoJpuN-GNwXmUpks7TeHGqFC63MnlT7foJ3Z3xBoHcAruzWBmQLCkeMnGUUlMo3CpkOm6r3SUVCSWsZ9fmWJgITdvv-j8QgF1uY-HNm-q2-dEakcEknhGWf9Qcolb_xDQmSx6SNs7E1_WIgsKx_qKQSIrLmUEFsRpwUyNOJiMMgpWBKVlrPgg2mCltRuCQp_8Rz7_KoCBn3Rj9_9VxVi_wcO_ocrXCORo9fGGTiH1q4mYsRhkI58qStL4MqsUgUEMB31XIRaEVuD5ITtQlAk-VlSLtYaE9iZlZUX8-RlhO-Vk77H4gf3iLB2BbO9OHBQwvSjVSVhBoH06wx-DndXa6XdppW12QQR06jU5_54bPcrWzdOHYm4hIFtJAYbtL3Wz-t2byE1nTZ3aj71-vQ35Towzy_d14vQGP-anR2N3afDYjlb6fPlas7c6Yn9nNp6kCNkjuRHmwY4xyUWVc4&__tn__=-R

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365

46624

You may also like