किसानों की मौत पर आक्रोशित राजनीतिक पार्टियां, भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हो रहा प्रदर्शन

October 4, 2021 | samvaad365

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के बाद लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते उधम सिंह नगर में जगह-जगह राजनीति पार्टियां भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रहे हैं।  काशीपुर बाजपुर में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला आग के हवाले किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकोनिया में किसानों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री का विरोध किया जा रहा था। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों पर कार चलाते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। इसके विरोध में काशीपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मृतक किसानों के लिए 2 मिनट मौन धारण किया। साथ ही काशीपुर कोतवाली जाकर अपनी गिरफ्तारी भी दी। तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पुतला दहन करते हुए। किसानों की मौत के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग थी।

संवाद365,अजहर मलिक 

 

67271

You may also like