प्रदीप टम्टा ने नए विधानसभा भवन का किया विरोध, कहा कांग्रेस करेगी सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन

July 14, 2022 | samvaad365

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने देहरादून में बन रही एक ओर नई विधानसभा भवन निर्माण को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देहरादून में प्रस्तावित नई विधानसभा भवन को बनाए जाने के विरोध में कांग्रेसी गैरसैंण में धरना प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराएंगे। टम्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य वासियों को एक स्थाई राजधानी तो नही दे सकी, मगर अब भाजपा सरकार नए विधानसभा भवन बनाने से स्थाई राजधानी के मुद्दे को भटकाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। प्रदीप टम्टा ने कहा कि पहले ही गैरसैंण में एक विधानसभा भवन बनाया हुआ है। अब दूसरे भवन की आवश्यकता राज्य में नहीं है। टम्टा ने कहा कि राज्य में अन्य विधानसभा बनाना प्रदेशवासियों की पैसे का दुरुपयोग होगा। जिसको कांग्रेस को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

संवाद 365, भगवान सिंह

यह भी पढ़ें-चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुरुवार को लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे

78429

You may also like