रामनगर पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर किया प्रचार

February 11, 2022 | samvaad365

रामनगर पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज रामनगर के लखनपुर व इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के लिए डोर टू डोर प्रचार किया। इस दौरान रामनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनिल बलूनी ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में घूम रहा हूं लोगों की रुचि डबल इंजन की सरकार में है। उत्तराखंड में जनता डबल इंजन की सरकार को चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि आने वाले समय उत्तराखंड का होगा। उत्तराखंड में तेजी से विकास हो और उत्तराखंड सभी राज्य में अव्वल रहे ऐसा समय उत्तराखंड में आएगा, ऐसा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखंड मोदी मय बना हुआ है। और हम पूरे प्रदेश में भारी बहुमत से जीतने जा रहे हैं। साथ ही कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिस पर वह एक महिला से अश्लील बातें करते हुए सुनाई दे रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

संवाद365,डेस्क

संवाद365,डेस्क

 

72306

You may also like