रुद्रपुर: 9 अगस्त को भारत जोड़ो संकल्प यात्रा शुरु करेगी कांग्रेस, नेता और कार्यकर्ता करेंगे 75 किलोमीटर की पदयात्रा

July 25, 2022 | samvaad365

आजादी की 75वी वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में भारत जोड़ो संकल्प यात्रा निकालने जा रही है।इस कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी का नेता और कार्यकर्ता अपने जिले में 75 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस कार्यक्रम।का समापन रुद्रपुर होगा।

इस कार्यक्रम को लेकर आज उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की मौजूदगी में पदयात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई और पदयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी भी सौपी गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि पदयात्रा में महंगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत सवाल उठाए जाएंगे। जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी जाएंगी। पदयात्रा में कांग्रेस की मजबूती और एकजुटता भी दिखेगी।

संवाद 365, अज़हर मलिक

यह भी पढ़ें- टिहरी: श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर किया गया याद, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दी श्रद्धांजलि

78918

You may also like