सतपाल महाराज ने महाराष्ट्र गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर दी बधाई

September 8, 2019 | samvaad365

मुम्बई: उत्तराखण्ड के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, वर्षा जल संग्रह, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में आज महाराष्ट्र के नव नियुक्त गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उन्हे बधाई दी।  भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का गर्वनर बनाये जाने पर उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मुम्बई स्थित राजभवन में उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी।

महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी की छवि पूरे उत्तराखंड में एक जनवादी नेता के रूप में रही है। इसलिए सभी चाहते हैं कि आगे भी उनके अनुभवों का लाभ और मार्गदर्शन उत्तराखण्ड मिले। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के दौरान उनसे उत्तराखण्ड के पर्यटन, संस्कृति सहित समग्र विकास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा भी की। महाराज ने बताया कि महाराष्ट्र के गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हे आश्वस्त कराया कि वह हर संभव सहयोग करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-ऐतिहासिक श्री मणिकरण साहिब गुरद्वारा यात्रा शुरू… एक जत्था यात्रा के लिए रवाना

यह खबर भी पढ़ें-95 साल की उम्र में वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी का निधन

संवाद365/पुष्कर ओझा

41302

You may also like